Skip to main content

Current Affairs in Hindi 18 January 2022

Q. 1)  16 वें भारत डिजिटल शिखर सम्मेलन 2022 को किस ने संबोधित किया है?

Ans: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 16वें भारत डिजिटल शिखर सम्मेलन 2022 को संबोधित किया है. इस कार्यक्रम के दौरान पीयूष गोयल ने हमारे स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करने के लिए 'लिप(LEAP)' का अनावरण किया है लिप(LEAP) का अर्थ "लीवरेज, इन्करज, ऐक्सेस और प्रमोट"है.

Q. 2) मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब किसने जीता है?

Ans: शायलीन फोर्ड

मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब शायलीन फोर्ड ने जीता है.

Q. 3) भारतीय नौसेना और किस देश की नौसेना के बीच 
'PASSEX 2022' सैन्य अभ्यास का आयोजन अरब सागर में हुआ है?

Ans: रूस

भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच अरब सागर में कोचिंग बंदरगाह पर 'PASSEX 2022' का आयोजन हुआ है.

Q.4) किस देश के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम चंद्रमा का निर्माण किया है?

Ans: चीन

चीन ने धरती पर कृत्रिम सूर्य बनाने के बाद अब एक कृत्रिम चंद्रमा का निर्माण किया है.  कृत्रिम चंद्रमा का व्यास लगभग 2 फीट है. इसकी कृत्रिम सतह वैसी चट्टानों और धूल से बनाई गई है. जो इतनी हल्की है जितनी चंद्रमा पर होती है.

Q. 5) हाल ही में प्रसिद्ध दिग्गज कथक नर्तक बिरजू महाराज का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

Ans: 83 वर्ष

हाल ही में प्रसिद्ध दिग्गज कथक नर्तक बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. बिरजू महाराज को 1986 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी डांस कोरियोग्राफ किया था.

Q. 6) किस देश के 10 पर्वतारोहियों की टीम ने विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे पर्वत के-2 पर फतह करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

Ans: नेपाली पर्वतारोहियों

नेपाल के 10 नेपाली पर्वतारोहियों की एक टीम ने सर्दी के मौसम में विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत के ऊपर फतह करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. सर्दी के मौसम में पहली बार K2 पर्वत पर पर्वतारोहियों ने फतह हासिल की है.


Q. 7) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान कौन बनी है?

Ans: सविता पूनिया

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान गोलकीपर सविता पूनिया बनी है.

Q. 8) किस राज्य/UT की पुलिस ने अपना पहला पॉडकास्ट 'किस्सा खाकी का' लॉन्च किया है?

Ans: दिल्ली

दिल्ली राज्य/UT की पुलिस ने अपना पहला पॉडकास्ट 'किस्सा खाकी का' लॉन्च किया है.
 
Q. 9) हाल ही में भारत के साथ किस देश में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

Ans: जापान

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और जापान के आंतरिक मामलों एवं संचार मंत्री तकेदा रायोटा ने देश में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देश 5G नेटवर्क को विकसित करने, संचार सुरक्षा, समुद्र के भीतर फाइबर केबल बिछाने और स्मार्ट सिटी जैसे प्रोजेक्ट पर मिलकर काम करेंगे.


Q. 10) हाल ही में किस भारतीय शास्त्रीय संगीत के उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

Ans: 89 वर्ष

भारतीय शास्त्रीय संगीत के उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें भारत सरकार ने 1991 में पद्मश्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया था.

Comments